Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


होटल के कमरे में जुआ खेल रहे 4 युवक गिरफ्तार.दाव पर लगी 36 हजार 600 रूपए की नकदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 2, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 जून, थाना चांदनी बाग पुलिस ने सनौली रोड स्थित नीलकंठ गेस्ट हाउस के कमरे में जूआ खेल रहे 4 युवकों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त ताश के पत्ते व दाव पर लगी 36 हजार 600 रूपए की नकदी बरामद हुई है।
आरोपियों की पहचान घूप सिंह नगर निवासी राकेश कुमार, अशोक विहार कॉलोनी निवासी सोनू, बबैल रोड निवासी नवजीश और देशराज कॉलोनी निवासी जोगराज के रूप में हुई है।

थाना चांदनी बाग प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जूआ, सट्टा खाइवाली सहित अवैध गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। थाना चांदनी बाग पुलिस टीम को सोमवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की सनौली रोड स्थित नीलकंठ गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 7 में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाकर पुलिस टीम ने गेस्ट हाउस में दबिश दी। कमरे के बाहर खड़े होकर अंदर की आवाज सुनी। एक युवक बोल रहा था उसकी 100 रूपए की चाल, दूसरे की आवाज सुनाई दी उसकी 200 रूपए की चाल और तीसरे की आवाज सुनाई दी उसकी 300 रूपए की चाल। कमरा खोलकर देखा 4 युवक ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेलते हुए मिले। पुलिस टीम ने जुआ खेल रहे चारों युवकों को काबू किया। मौके पर आरोपियों के कब्जे से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 36 हजार 600 रूपए कर नकदी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान राकेश पुत्र दिनेश निवासी घूप सिंह नगर, सोनू पुत्र राजेंद्र निवासी अशोक विहार कॉलोनी, नवजीश पुत्र सलीम निवासी बबैल रोड व जोगराज पुत्र हरद्वारी लाल निवासी देशराज कॉलोनी के रूप में बताई। आरोपियों के खिलाफ थाना चांदनी बाग में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments


Leave a Reply