Saturday, June 6, 2026
Newspaper and Magzine


माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को थाना शहर पुलिस ने किया गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 6, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 06 जून : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में जिला पुलिस पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुए है। थाना शहर पुलिस ने माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी आठ मरला निवासी जोनी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि आरोपी एक मामले में जेल के बेल पर आने के बाद निर्धारित तारिखों पर माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहा था। इस पर माननीय न्यायालय द्वारा सितंबर 2022 में आरोपी को पीओ घोषित किया गया था, और आरोपी के खिलाफ थाना शहर में आईपीसी की धारा 174ए के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। थाना शहर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

Comments


Leave a Reply