नशा तस्कर को 5 किलो 26 ग्राम गांजा सहित किया गिरफ्तार. बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था.
BOL PANIPAT , 19 जून : एसपी भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने समालखा बस अडडा के पास एक युवक को 5 किलो 26 ग्राम गांजा (मादक पदार्थ) सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सोनीपत के दतौली गांव निवासी सुनील के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि वीरवार शाम को उनकी टीम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान समालखा में फ्लाई ओवर पूल के नीचे थे। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की समालखा नए बस अड्डे के पास एक युवक पीठू बैग में मादक पदार्थ लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। सामने खड़ा युवक पुलिस टीम को देखकर तेज कदमों से चलने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान सुनील पुत्र आनंद निवासी दतौली सोनीपत के रूप में बताई। ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ईटीओ योगिंद्र मान की मौजूदगी में पुलिस ने युवक के पीठू बैग की तलाशी ली तो पोलोथिन में पैक गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 5 किलो 26 ग्राम पाया गया।
इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए 3/4 दिन पहले सोनीपत में एक युवक से 12 किलो गांजा कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने कुछ गांजा राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया वह बुधवार को बचे 5 किलो 26 ग्राम गांजा को लेकर समालखा आसपास के क्षेत्र में बेचने के लिए आया था। पुलिस ने आरोपी सुनील के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने के साथ नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments