15वीं पानीपत जिला ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का दूसरा दिन
BOL PANIPAT , 20 जून 2026: पानीपत जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (PDBA) द्वारा आयोजित 15वीं पानीपत जिला ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल एवं सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए
अंडर 19 मेंस एकल मुकाबलों में ईशान नांदल आर्यन रावल ने सेमीफाइनल में जगह बनाई वहीं डबल्स मुकाबलों में आदित्य मलिक कार्तिक मलिक अभिषेक व विश्वेंद्र की जोड़ी ने सेमीफाइनल मुकाबलों में जगह बनायी अंडर 13 गर्ल्स डबल्स में लक्षिका और प्रतिष्ठा की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में जगह बनायी वहीं युगल मुकाबले में याना भाटिया और सनवी सैनी की जोड़ी ने फाइनल मुकाबले में जगह बनाई
इस अवसर पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के प्रधान जुगल डावर व सचिव मुकेश मदान एसोसिएशन के खजांची सतीश महाजन मीडिया प्रभारी ओ पी रणोलिया उप प्रधान दिनेश संदूजा सहदेव विज सुरेंद्र शर्मा मुकेश तलवार दीपक बजाज अशोक गोयल सुधांशु प्रभाकर अभिषेक वत्स व टेक्निकल एडवाइजर विपन शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे ।

Comments