Wednesday, July 15, 2026
Newspaper and Magzine


नवनिर्वाचित छात्र परिषद मंडल को कर्तव्यनिष्ठ रहने की दिलाई शपथ

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 15, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी गोयंका पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद मंडल के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल, प्रधानाचार्य डॉ. आदित्य कुमार, और अभिभावकों ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत करवाई । तत्पश्चात विद्यालय के चारों सदन के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी । स्कूल के छात्र छात्राओं ने देशभक्ति गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी । इसके बाद प्रधानाचार्य ने छात्र परिषद के प्रतिनिधियों को बैज और सैशे से सम्मानित किया और ईमानदारी व निष्पक्ष भाव से कर्तव्य और जिम्मेदारी निभाने की शपथ दिलाई । उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी देश के भावी नेता होते हैं अतः छात्र परिषद की नियुक्ति से बच्चों में उचित निर्णय लेने कुशल नेतृत्व और परस्पर सहयोग की भावना का विकास होता है । कार्यक्रम में वासुदेवन को हेडब्वॉय और प्रियांशी को हेड गर्ल का खिताब दिया गया । जूनियर हेड गर्ल काव्या को, जूनियर हेड ब्वॉय नक्ष को, कल्चरल कैप्टन वरुण और ईशा को, स्पोर्ट्स कैप्टन तन्मय और मानसी को, ईको कैप्टन दिव्यांश को, टैगोर हाउस से अरनव को कैप्टन, क्रिदेय को वाइस कैप्टन । टेरेसा हाउस से तनिष कादयान को कैप्टन, आशु को वाइस कैप्टन । राधाकृष्णन हाउस से गुरुनूर को कैप्टन, और केशव गोयल को वाइस कैप्टन । विवेकानंद हाउस से रिया को कैप्टन, गुरुनूर को वाइस कैप्टन नियुक्त किया गया । इस अवसर पर चेयरमैन अतुल जैन ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी । डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें पूरी लगन और निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रोत्साहित किया । प्रधानाचार्य डॉ. आदित्य कुमार ने छात्रों को उनके कर्तव्य और अधिकारों के बारे में बताते हुए स्कूल के अनुशासन के प्रति सजग करते हुए शपथ दिलवाई ।

इस अवसर पर वाइस चेयरमैन युवराज जैन, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, मैनेजर बलराम शर्मा, शिक्षक गण व विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments


Leave a Reply