Wednesday, September 2, 2026
Newspaper and Magzine


भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अक्षय दहिया का पानीपत आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

By LALIT SHARMA , in Politics , at August 23, 2026 Tags: , , , , ,

-भाजपा जिला कार्यालय में संगठनात्मक परिचय बैठक में युवाओं संग किया वार्तालाप

BOL PANIPAT : भाजपा युवा मोर्चा हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रम के दौरान पानीपत स्थित जिला भाजपा श्याम कमल कार्यालय में संगठनात्मक परिचय बैठक का आयोजन हुआ। पानीपत पहुंचने पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अमित पंडित के नेतृत्व नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया को फूलमाला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर पुष्प वर्षा के साथ बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ भव्य स्वागत और अभिनंदन किया।

संगठनात्मक परिचय बैठक में बीजेपी हरियाणा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया ने युवाओं के साथ संवाद किया और कहा कि भाजपा पार्टी का लक्ष्य 2047 तक विकसित भारत बनाना है और हम सभी युवा वर्ग को इस विकसित भारत के संकल्प में अपना योगदान देना है। युवाओं को भाजपा पार्टी के इतिहास, विकास और विचार पर संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को मिलजुल कर पार्टी की रीती नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है और युवा वर्ग ही आने वाला भविष्य है इसलिए सही रास्ते पर चलकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने भी युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी कार्यकर्ताओं का निर्माण करती है और भाजपा पार्टी में ही एक निम्न स्तर का कार्यकर्ता भी मेहनत कर उच्च पद पर पहुंच सकता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री सुमित जागलान, प्रदेश सचिव जयदेव, प्रदेश आईटी प्रमुख सुनील कपूर, हांसी प्रभारी चांद भाटिया, फरीदाबाद जिलाध्यक्ष सचिन, रोहतक जिलाध्यक्ष दीपू नागपाल, संजय सैनी, विकास रुहल, मयंक भट्ट, अक्षय मिगलानी, देवांश शर्मा, गौरव शर्मा, दीपक नैन, मोहित शर्मा, जतिन राणा, वैभव शर्मा, पम्मी लाकड़ा, आकाश राठौर, संदीप जैन, संदीप कश्यप, मोहित वर्मा व युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply