डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों के प्रति जागरूक करने हेतु सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया.
BOL PANIPAT : डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ के अंतर्गत होने वाली गतिविधियों के प्रति जागरूक करने हेतु सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह सात दिवसीय शिविर 17 जनवरी से 23 जनवरी 2025 तक सुचारू रूप से स्कूल परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को बताया जाएगा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक कैसे राष्ट्र के प्रति अपनी भूमिका निर्वाह कर सकते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत ही भारत सरकार छात्रों को सामुदायिक सेवा में भाग लेने का अवसर प्रदान करती है। 17 जनवरी 2025 का मुख्य विषय रहा–साइबर अपराध। शिविर के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र की शुरुआत गायत्री मंत्र और प्रार्थना से हुई।सन्नी त्यागी (साइबर सुरक्षा और फोरेंसिक प्रोफेशनल) ने छात्रों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक किया ताकि छात्रों के बीच सामाजिक ज़िम्मेदारी की भावना स्थापित करके सामुदायिक विकास के प्रति आत्म-अनुशासन और निस्वार्थ समर्पण के मूल्यों को विकसित किया जा सके। उन्होंने साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाने और संवेदनशील डाटा तथा सुरक्षा की जानकारी के लिए इसका उपयोग कैसे किया जा सकता है, इसके लिए साइबर सुरक्षा एथिकल हैकिंग पर एक सेमिनार आयोजित किया। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने वर्तमान में चल रहे साइबर अपराधों के प्रकार और कंप्यूटर सिस्टम में मौजूद कमज़ोरी के साथ-साथ साइबर स्पेस में खुद को सुरक्षित रखने के उपकरणों तथा तकनीकी के बारे में विद्यार्थियों को जागरूक किया। इसके अलावा उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रखने हेतु प्रोत्साहित किया।

Comments