Thursday, July 9, 2026
Newspaper and Magzine


60 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार. बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 9, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 09 जुलाई : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने बुधवार को सिवाह बस अड्डा के सामने फ्लाई ओवर पूल के नीचे 60 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान करनाल के गांव पोपड़ा निवासी दिनेश के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि बुधवार दोपहर को उनकी टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की करनाल निवासी एक युवक मादक पदार्थ लेकर सिवाह बस अड्डा के सामने फ्लाई ओवर पूल के नीचे घूम रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान दिनेश पुत्र ईश्वर सिंह निवासी पोपड़ा करनाल के रूप में बताई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार बापौली जोगिंद्र धनखड़ की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली। उसकी पहनी हुई लोवर की जेब से पोलोथिन में पैक हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन का वजन करने पर 60 ग्राम पाया गया।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने व शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए वह एक दिन पहले पंजाब के अमृतसर में एक युवक से 60 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाया था। और बुधवार को हेरोइन को बेचने के लिए पानीपत में सिवाह बस बड्डा के पास ग्राहक की तलाश में आया था।
आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर-29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने बुधवार को आरोपी दिनेश को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply