Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन दर्शन से हमें मिलती है त्याग एवं बलिदान की शिक्षा :संजय भाटिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 13, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 13 अप्रैल। सांसद संजय भाटिया ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 400वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में मेयर सहित सभी पार्षदों को बुधवार को निमंत्रण देते हुए इस पर्व को सफल बनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि हिन्द की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन दर्शन से हमें त्याग एवं बलिदान की शिक्षा मिलती है। श्री गुरु तेग बहादुर जी की गुरु वाणी में वैराग्य और भक्ति का मूलभाव रहा है। उन्होंने बताया कि गुरु जी की शिक्षा न किसी से डरना है और न किसी को डराना है, को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। गुरु जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
सांसद संजय भाटिया ने कहा कि यह सब का सांझा पर्व है जिसमे सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाएं भी अपना सहयोग कर रही हैं।

Comments