Wednesday, October 28, 2026
Newspaper and Magzine


‘कैंपस हुनर: यूथप्रेन्योर दिवाली हाट’ का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 28, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (पीजी) कॉलेज, पानीपत के प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल द्वारा मेधा के सहयोग से 28 अक्टूबर, 2026 को ‘कैंपस हुनर: यूथप्रेन्योर दिवाली हाट’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना विकसित करना तथा उनकी रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करना है।

दिवाली हाट में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों एवं सेवाओं की प्रदर्शनी और बिक्री की गई। इसमें घर पर बने खाद्य पदार्थ एवं पेय, हस्तनिर्मित आभूषण, कढ़ाई एवं क्रोशिया से बनी वस्तुएं, डिजाइनर मिट्टी के दीये, सुगंधित मोमबत्तियां और दीपावली की सजावटी सामग्री प्रमुख आकर्षण रहे। इसके अतिरिक्त मेहंदी एवं नेल आर्ट कॉर्नर, मनोरंजक खेल और विभिन्न गतिविधियां भी आयोजित की गई । मुख्य अतिथि की भूमिका में श्री भूपेंद्र शर्मा जी रहे जो US बिजनेस के प्रतिनिधि हैं। उन्होंने कहा  ये कार्यक्रम विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता और उद्यमशीलता प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करता है। ऐसे आयोजन युवाओं में नवाचार, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ-साथ उन्हें अपने कौशल को व्यावहारिक रूप देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का सदुपयोग करते हुए भविष्य में सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया।

इसके अतिरिक्त विजेंद्र अत्रि विजेंद्र अत्रि , जिला संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच, महेश थरेजा ,विभाग संपर्क प्रमुख, स्वदेशी जागरण मंच व अजय अंतिल भी रहे।
 महाविद्यालय की प्रबंधन समिति के महासचिव एल एन मिगलानी  ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव और उद्यमिता के अवसर प्रदान करना समय की आवश्यकता है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने, अपनी प्रतिभा पहचानने और भविष्य में रोजगार सृजन करने के लिए प्रेरित करते हैं। मैनेजमेंट ने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ व्यावसायिक कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।उप प्राचार्या डॉ किरण मदान ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाना और उनमें नवाचार एवं उद्यमिता की भावना विकसित करना भी है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भविष्य में स्वरोजगार के लिए प्रेरित करते हैं।

प्लेसमेंट एवं करियर गाइडेंस सेल की कन्वीनर डॉ. अर्पणा गर्ग ने कहा कि ‘कैंपस हुनर: यूथप्रेन्योर दिवाली हाट’ विद्यार्थियों को अपने विचारों को वास्तविक रूप देने तथा उत्पादों के प्रदर्शन, विपणन और बिक्री का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर प्रदान करेगा।
संयोजक पवन कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिये डॉ. मोनिका वर्मा ने पंजीकरण एवं स्कूल विद्यार्थियों को किट वितरण, डॉ. पूनम गुप्ता ने अतिथि स्वागत एवं गेम्स स्टॉल, डॉ. अंजलि ने मेहंदी कॉर्नर एवं समाचार लेखन तथा डॉ. स्वाति पुनिया को फूड काउंटर प्रबंधन की जिम्मेदारी का वहन किया । डॉ. हिमांशी, निशा एवं शालू ने दिवाली हाट के प्रबंधन का कार्य संभाला। रुचिका व कीर्ति ने कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम में 3D अरेना एनीमेशन ने भी सहयोग दिया उनकी ओर से हर्षा बंसल व केशव रहे।

अपग्रेड से निशांत उपस्थित रहे। इस भव्य कार्यक्रम में 500 विद्यार्थी अन्य विद्यालयों से भ्रमण हेतु आए। कार्यक्रम में 20 उद्यमियों ने 40 विद्यार्थियों के साथ मिलकर भाग लिया  व 50000 रुपयों का विक्रय किया।

कार्यक्रम के माध्यम से कॉलेज विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करने के साथ-साथ एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने का अवसर मिलेगा। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में डॉ सुनीत शर्मा,डॉ निधान सिंह, डॉ गुरनाम सिंह, सोनिया, डॉ विक्रम कुमार, अजयपाल सिंह, डॉ सुनीता रानी, डॉ राजेश कुमार, कनक शर्मा, डॉ निधि, डॉ शर्मिला यादव, डॉ जोगेश, माधवी, डॉ परवीन कुमार, डॉ निर्मला, खूशबू, डॉ नेहा पुनिया, डॉ ज्योति गहलोत, संगीता, डॉ नरवीर समेत सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply