Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


जी डी गोयंका में महिला दिवस पर  कार्ड बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 8, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज स्थानीय जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में बड़े उत्साह से कार्ड बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया I बच्चों ने बड़े उत्साह से महिला दिवस पर कार्ड बनाए I कार्ड बनाते हुए बच्चे ऐसे लग रहे थे जैसे सारे जहां की खुशी में अपनी मां के लिए खरीद ले और उनकी गोद में डाल दें I

विद्यालय के चेयरमैन अतुल , संचालक मधु अग्रवाल, बलराम शर्मा ने बच्चों की भूरी भूरी प्रशंसा के बच्चों को महिला की भूमिका एवं महत्व को समझाया कि महिला अपने बेटी बहू और मां की भूमिका को हर क्षेत्र में कितने अच्छे से निभाती है I

बच्चों को महिला का सम्मान करने हेतु प्रेरित किया I बच्चों को कार्ड देते हुए अपनी अपनी मां के साथ फोटो करके भेजने को कहा गया I इस अवसर पर शिक्षक वर्ग उनके साथ था और उनका मार्गदर्शन कर रहा था I

Comments