मुख्यमंत्री नायब सिंह व मुख्य सचिव स्वयं कर रहे समाधान शिविरों में आने वाली समस्याओं के निदान की निगरानी : उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया
-समाधान शिविर में समस्याओं के समाधान को लेकर देरी बरतने वाले अधिकारियों पर होगी ठोस कार्यवाही
-उपायुक्त ने समस्याओं की गंभीरता को जानने व आर पार की स्थिति से कार्य करने के दिए निर्देश
-समाधान शिविर में आई 222 समस्याएं 121 का हुआ मौके पर समाधान
BOL PANIPAT , 8 अगस्त। नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने को लेकर जिला व उपमंडल स्तर पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे जनता समाधान शिविर में उन अधिकारियों पर ठोस कार्यवाही होगी जिनके विभाग के संबंधित शिविर में आई समस्याओं के समाधान में देरी हो रही है। उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि इन शिविरों की वो तो निगरानी कर ही रहे है इसके अलावा मुख्य सचिव हरियाणा व स्वयं मुख्यमंत्री द्वारा भी की जा रही है। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं की गंभीरता को जाने व आर पार की स्थिति में कार्य करे।
उपायुक्त ने गुरूवार को शिविर की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शिविर में चाहे एक ही समस्या क्यों न आये हमें उस पर भी उतनी ही शिददत से कार्य करना है जितना की सौ समस्याओं के आने पर किया जाता है। इन समाधान शिविरों में पहुंचने वाली समस्याओं को लटकाएं नहीं उन पर अतिशीघ्रता पूर्वक कार्यवाही करें। ये समाधान शिविर पूरी तरह से जनता की भलाई को लेकर आयोजित किये जा रहे है। शिवर मे पहुंचने वाली शिकायतें हमारे द्वारा ही हल की जानी है फिर इसमें देरी की वजह हमें नहीं बनना चाहिए।
उपायुक्त ने सभी विभागों के अध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर में समय पर पहुंचे व जो समस्याएं शिविर में आ रही है उनमें ज्यादातर समस्याएं वृद्घा पैंशन, फैमली आईडी, बिजली पानी, जमीन का इंतकाल आदि प्रमुख है। उपायुक्त ने बताया कि शिविर में पहुंचने वाले लोग शिविर के प्रति गहरी आस्था रख कर शिविर में पहुंचते है यह एक सेवा का कार्य भी है। इसे हमें ईमानदारी व निष्ठा से करना चाहिए।
समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे तेजबीर वासी सींक ने प्रशासन से अनुरोध किया कि उनके खेत का ट्रांसफार्मर 63 केवी का है। इसकी क्षमता को बढ़ाकर सौ केवी करने की उन्होंने अपील की। उपायुक्त ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे शिकायतकर्ता की शिकायत पर गंभीरता से कार्य करें।
गांव भाऊपुर के शिकायतकर्ताओ ने बताया कि उनके गांव में पानी की सप्लाई को लेकर दो टयूबवैल लगाये गए है लेकिन पानी अंतिम घर तक नहीं पहुंच रहा जिसका कारण मकानों का ऊचाई पर बनना मुख्य कारण है। गांव में लोगों द्वारा खुला पानी उपयोग करने के कारण उन तक पानी नहीं पहुंच पा रहा जिससे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने उपायुक्त से इस विकराल समस्या के समाधान की अपील की।
एक अन्य शिकायतकर्ता मनोज वासी किशनपूरा ने अपने पोते के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर उपायुक्त से प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि वे पिछले सात महीने से निगम के चक्कर लगा रहे है लेकिन उनकी समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। उपायुक्त ने अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बोक्स:: उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया ने टोल के मैनेजर को फटकार लगाई व टोल पर उनके कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे अभद्र व्यवहार को लेकर कहा कि भविष्य में यदि शिकायत मिली तो उनके खिलाफ मामला दर्ज कराने से वे पीछे नहीं हटेगें। उपायुक्त ने इस पर उन्हें माफी नामा देने के बाद जाने की अनुमति दी।
बोक्स : एक अन्य शिकायतकर्ता सिद्घार्थ नगर वासी डॉ.श्वेता ने ध्वनि प्रदुषण रोकने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत से अनुरोध किया कि उनकी गली में बुलट मोटर साइकिल संचालक बुलट से पटाके बजाकर ध्वनि प्रदूषण को बढ़ावा देते है जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अतिशीघ्रता से मोटर साइकिल संचालको के विरूद्घ कार्रवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस इसको लेकर एक अभियान चलाये हुए है इसमें 6 मोटर साइकिल संचालकों के चलान किये गए है जिसमें 40 हजार, 30500, 31500, 27500, 15600 व 15600 रूपए के चलान किये जा चुके है। जिनमें 3 का भुगतान हो चुका है 3 अभी बाकी है।
इस मौके पर निगम कमीशनर साहिल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ.पंकज एसडीएम मनदीप सिंह, सीटीएम टिनू पोशवाल, जिला परिषद की डिप्टी सीईओ कंचन, सीएमओ जयंत आहुजा,जिला रोजगार अधिकारी रितू चहल, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज, डीडीपीओ मनीष मलिक, डीएफएससी नीतू, पब्ल्कि हैल्थ के कार्यकारी अभियंता संजय शर्मा, कर्ण बहल ,डीआरओ रणविजय सुल्तानिया,खेल विभाग के कोच महीपाल, कृषि अधिकारी अवतार सिंह, शुगर मिल के चीफ आदि इंजीनियर राजकुमार, एलडीएम रामकुमार मौजूद, पोल्युशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारी भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Comments