Wednesday, June 24, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत शहर में जीटी रोड flyover के नीचे बनाई जाने वाली पेड पार्किंग के विरोध में प्रदर्शन

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 25, 2023 Tags: , , , , ,

-जिला प्रशासन ने पेड पार्किंग के फैसले को वापस नहीं लिया तो शहर वासियों के साथ मिलकर सडक पर उतरेगी आप: राकेश चुघ

BOL PANIPAT ,25 जुलाई। पानीपत शहर में जिला प्रशासन द्वारा जीटी रोड ऐलिवेटिड पुल के नीचे जोध सचियार गुरूद्वारा से लेकर पुरानी तहसील के सामने तक अलग-अलग ब्लॉक बनाकर पेड पार्किंग का टेंडर इसी माह जिला सचिवालय में खुली बोली द्वारा दिया जा रहा है। इसी पेड पार्किंग का बाजारों के दुकानदारों ने विरोध शुरू कर दिया है, जबकि राजनीतिक पार्टियों में सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने पेड पार्किंग का विरोध करना शुरू किया है। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश चुघ के नेतृत्व में आप के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को इसी पेड पार्किंग के विरोध में जीटी रोड पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

वहीं आप नेताओं  एवं कार्यकर्ताओं ने सरकार व प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि प्रशासन ने जीटी रोड पुल के नीचे पेड पार्किंग के फैसले को वापस नहीं लिया तो आप का एक-एक कार्यकर्ता शहर वासियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करने के लिये मजबूर होगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश चुघ ने पानीपत के वरिष्ठ भाजपा नेताओं को आडे हाथों लेते हुए कहा कि यह सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है। भाजपा के सांसद व दोनो विधायकों सहित सभी भाजपा नेता मिलकर  शहर में जीटी रोड स्थित एलएनटी का टोल तो हटवा नहीं पाये लेकिन शहर वासियों पर अब एक पेड पार्किंग का नया बोझ डाला जा रहा है। चुघ ने कहा कि शहर में बाजारों के हजारों दुकानदार अब अपनी गाडिय़ों को पुल के नीचे पार्क कर देते है लेकिन अब उस पर भी टैक्स लगाया जा रहा है। बाजारों में रोजाना आने वाले ग्राहक भी अपनी कारों को पुल के नीचे ही पार्क करके बाजारों में आते है तो उनको भी अब पार्किंग शुल्क देना होगा। राकेश चुघ ने कहा कि भाजपा सरकार को आम जनता के हितों से कुछ लेना देना नहीं है। जबकि हरियाणा के साथ लगते पंजाब राज्य में भगवंत मान सरकार ने अभी तक के अपने कार्याकाल में पंजाब में करीब एक दर्जन टोलों को जनता के हित में बंद करवा दिया गया है लेकिन यहां पर तो भाजपा द्वारा टोल हटवाना दूर की बात है, जनता पर नये-नये टैक्स थोपे जा रहे है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी  किसी भी हालत में भाजपा के पेड पार्किंग के मनसुबों को पूरा नहीं होने देगी और शहर वासियों के साथ मिलकर सडक पर उतरने के लिये तैयार है।
इस अवसर पर देवन सलूजा, राजकुमार मुंडे, संतोष शर्मा, नीलम प्रणामी, इकबाल पानीपती, जोनी चावला, पवन गर्ग, जोनी सगु, हरीश सलूजा, कृष्ण मलिक व अमन शर्मा आदि मौजूद रहे।

Comments