Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


पृथ्वी दिवस : पेड़ पौधों के महत्व तथा जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 22, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.एल.पब्लिक स्कूल परिसर में पृथ्वी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बाल वाटिका-1 से लेकर नौवीं तक के छात्रों ने भाग लिया। पृथ्‍वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर धरती को बचाने पेड़ पौधों के महत्व तथा जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। कक्षा छठी और सातवीं के विद्यार्थियों द्वारा पर्यावरण पर पोस्टर बनाए गए। छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न वेशभूषा में पृथ्वी, पेड़, जल-बूँद आदि का रूप धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय के शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और दैनिक जीवन में छोटे-छोटे कदम उठाकर प्रकृति की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया।

गया। विद्यालय, प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने सभी से अपील की कि वे पृथ्‍वी को स्‍वच्‍छ और हरा-भरा बनाए रखने में अपना योगदान दे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और स्‍वस्‍थ वातावरण मिल सके।

अंत में विद्यार्थियों ने पर्यावरण की रक्षा करने की शपथ ली। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ

Comments


Leave a Reply