Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री अंत्योदय मेलों से गरीबों की आय बढ़ाने के प्रयास: एडीसी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 7, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 7 मार्च। सोमवार को लघु सचिवालय के प्रांगण में नगर निगम क्षेत्र के लोगों के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत गरीब लोगों की आय बढ़ाने के लिए मेले का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 18 विभागों के स्टाल आयोजित किए गए जिनके द्वारा लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत आयोजित मेलों की नोडल अधिकारी अतिरिक्त उपायुक्त वीना हुड्डा ने बताया कि प्रदेश सरकार की इस योजना का मुख्य लक्ष्य गरीब लोगों की आय में वृद्धि करना है और पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले इसी के तहत इन मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 8 मार्च को समालखा व 9 मार्च को सनौली में मेले का आयोजन किया जाएगा।

मेले के आयोजन के दौरान एसडीएम विरेन्द्र ढूल ने भी अपने निरीक्षण के दौरान उपस्थित पात्र लोगों से बातचीत की व उन्हें प्रदान की जा रही योजनाओं से सम्बंधित और आवेदन करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज इस मेले में नगर निगम क्षेत्र के लगभग 500 लाभार्थियों को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों की आय बढ़ाने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार के आदेशानुसार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मेलों में विभिन्न बैंको द्वारा भी अपने स्टाल लगाए गए। इस अवसर पर एलडीएम कमल गिरिधर, सीएमजीजीए पराग जसवाल व सम्बंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Comments