निर्वाचन अभियान के दौरान उनके द्वारा किए जा रहे खर्च पर नियंत्रण हेतु व्यय अनुश्रवण कोषांग(एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल) का गठन किया गया
BOL PANIPAT , 23 फरवरी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत विभिन्न राजनीतिक दलों/अभ्यार्थियों द्वारा धन, बल के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने तथा निर्वाचन अभियान के दौरान उनके द्वारा किए जा रहे खर्च पर नियंत्रण हेतु व्यय अनुश्रवण कोषांग(एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल) का गठन किया गया है। जिसके तहत विभिन्न कमेटियां बनाई गई है।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने बताया कि इसके लिए डीईटीसी टैक्स पुनीत शर्मा नोडल अधिकारी होंगे। इसमें असिस्टेंट एक्सपेंडिचर आबर्जवर, वीडियो सर्वीलेंस टीम, वीडियो व्यूइंग टीम, अंकाउटिंग टीम, कंप्लेंट मॉनटरिंग कंट्रोल रूम और कॉल सेंटर, मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी गठित की गई है। ये कमेटियां चारों विधानसभाओं के लिए गठित की गई है।

Comments