Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी : एसडीएम वीरेंद्र कुमार ढुल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 1, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 1 अक्तूबर – हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है। हरियाणा की अनाज मंडियों में अनेक प्रकार की सुविधाएं किसानों को उपलब्ध करवाई जा रही हैं, यदि कोई व्यक्ति उनकी उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम मूल्य पर खरीदता है अथवा अन्य किसी प्रकार की कटौती करता है तो उसकी शिकायत जिला प्रशासन को की जा सकती है।
यह बात एसडीएम वीरेंद्र कुमार ढुल ने शनिवार को पानीपत,बाबरपुर और मतलौडा की अनाज मंडियों का दौरा करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिला में किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। राज्य सरकार ने बहुत ही बेहतरीन व्यवस्था किसानों के लिए की है ताकि मंडी में वे अपने शेड्यूल के अनुसार अपनी फसल लेकर आ सके। इस तरह की व्यवस्था करने वाला हरियाणा प्रदेश देश का पहला राज्य है जहां इस प्रकार से शेड्यूल के अनुसार किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही है।
उन्होंने किसानों से भी आग्रह किया कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर लाएं ताकि फसल का लाभदायक मूल्य प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि अधिकारी भी मण्डियों में आने वाले किसानों को सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाएं।

Comments