Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध असला सप्लायर को सेक्टर 18 मोड़ से गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 9, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 9 जुलाई 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने अवैध असला सप्लायर को सेक्टर 18 मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राहिल निवासी परसियान मोहल्ला शामली यूपी के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने बीती 6 जुलाई को काबड़ी रोड पर स्थित रामपुरा कॉलोनी में आरोपी शाहरूख निवासी हरसिंह चौक जसबीर कॉलोनी को अवैध एक देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने अवैध देसी पिस्तौल अपनी बहन के देवर राहिल पुत्र इनाम निवासी परसियान मोहल्ला शामली यूपी से 3 हजार रूपये में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था।
बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी शाहरूख के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी शाहरूख को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने का बाद असला सप्लायर आरोपी राहिल की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि सीआईए वन पुलिस टीम ने असला सप्लायर आरोपी राहिल को सोमवार देर शाम सेक्टर 18 मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अवैध एक देसी पिस्तौल अज्ञात युवक से 2 हजार रूपये में खरीदकर अपने रिश्तेदार आरोपी शाहरूख को 3 हजार रूपये में बेचने बारे स्वीकारा। आरोपी राहिल ने अवैध असला बेचकर हासिल की नगदी में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बचे 500 रूपये बरामद कर पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी राहिल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments