Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सेमिनार में पुलिस कर्मियों को सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले यौन उत्पीड़न और सुरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 15, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 15 अप्रैल : सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले यौन उत्पीड़न और उससे बचाव के उपायों की जानकारी पर ब्रेकथ्रू एनजीओ द्वारा बुधवार को जिला सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के सभागार में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले यौन उत्पीड़न और उससे बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देना था।

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश वत्स ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने मौजूद पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने में सहायक हैं। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की सक्रिय भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही कानूनी प्रावधानों, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया और त्वरित कार्रवाई के महत्व के बारे जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग और समाज के सामूहिक प्रयासों से यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होने पुलिस कर्मियों को संवेदनशीलता के साथ मामलों को संभालने और तुरंत कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया गया।

ब्रेकथ्रू कॉर्डिनेटर शिवानी और स्नेहा ने सेमिनार में यौन उत्पीड़न के विभिन्न रूपों, जैसे मौखिक, शारीरिक और इशारों के माध्यम से होने वाले उत्पीड़न के बारे में विस्तार से बताया। कॉर्डिनेटर शिवानी ने इस दौरान विस्तार से समझाया कि किस प्रकार ऐसी घटनाओं को समय रहते पहचाना जा सकता है और पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों के प्रति व्यवहार संवेदनशील, सहयोगात्मक और विश्वास पैदा करने वाला होना चाहिए, ताकि पीड़ित बिना किसी भय या संकोच के अपनी बात रख सकें।
कॉर्डिनेटर शिवानी ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को यह भी बताया कि यौन उत्पीड़न की घटनाओं को कैसे पहचाना जाए और पीड़ितों की मदद किस प्रकार की जाए। उन्होने यौन उत्पीड़न से बचाव और सहयोग के 5डी मुख्य तकनीक बिंदू सांझा किए। जैसे ध्यान भटकाना, किसी दूसरे की सहायता लेना, रिकार्ड करना, हिम्मत बंधाना और सीधे तौर पर दखल देना इत्यादी।

सेमिनार में थाना व चौकी के पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने अनुभव साझा किए तथा विशेषज्ञों से विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

Comments


Leave a Reply