Saturday, February 14, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 12 मार्च 2022

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 11, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 11 मार्च । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम् मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शनिवार 12 मार्च को सेशन डिवीजन पानीपत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन करने जा रही है। उन्होंने बताया  कि केसो के निपटान के लिए सत्र न्यायालय पानीपत में 16 बेंच और समालखा में 2 बेंच बनाई गई है।

        उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने लंबित मामलों जिसमें दुर्घटना के दावे, चेक बाउंस, बैंक वसूली, नागरिक विवादों से संबंधित सार्वजनिक उपयोगिता सेवाएं भी शामिल है और यहां तक कि घरेलू हिंसा अधिनियम आदि से संबंधित कंपाउंडेबल अपराधों के अपराधिक मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से सुलझा सकते हैं।

         जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम् मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी  अमित शर्मा ने लोगो से अहवान किया है की वे ज्यादा से ज्यादा अपने मुकदमों को लोक अदालत के माध्यम से निपटारा कर सकते है क्योंकि लोक अदालत विवादों के निपटान के प्रभावी तरीकों में से एक है। लोक अदालत में निपटान से न किसी की हार और न किसी की जीत होती और लोक अदालतों में विवादों का सौहार्द पूर्वक निपटारा किया जाता है।

सभी के लिए न्याय तक पहुंच के उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एडीआर तंत्र का संवर्धन काफी महत्वपूर्ण है। लोक अदालत को स्थाई और निरंतर प्रक्रिया बनाने के लिए सत्र न्यायालय पानीपत में दैनिक लोक अदालतें भी आयोजित की जाती है।

Comments