Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


श्यामा प्रसाद की जयंती पर ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण का लिया संकल्प

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at July 6, 2025 Tags: , , , , ,

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने किया सेमिनार व पौधारोपण का आयोजन

BOL PANIPAT, 6 जुलाई। देश के पहले उद्योग मंत्री डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी की 125 वीं जयंती के अवसर पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा रविवार को पौधारोपण व सेमिनार का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अनेकों जगहों पर पौधारोपण किया गया।
इस मौके पर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के रा.यु.क सार्थक कुमार ने युवाओं को डॉ. मुखर्जी के आदर्शों एवं मूल्यों को अपनाकर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संदेश दिया।
जिला युवा अधिकारी विनीत गहलावत ने बताया की कार्यक्रम मे उपस्थित सभी युवाओं ने डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में लेखाकार एवं कार्यक्रम सहायक मोहित राठी ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे मे जागरूक किया ।
इस अवसर पर बी.एस.एस.यू के अध्यक्ष योगीराज भारद्वाज अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्होंने पौधारोपण अभियान में योगदान दिया। राज्य वीरता पुरस्कार विजेता सारथी कुमार,वाई.एन.जे क्लब सहायक सचिव नवीन कुमार, आशु, नसीब, प्रियांशु, मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

Comments