75वें आज़ादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर आर्य कॉलेज की एन.एस.एस इकाई ने सिवाह गाँव में चलाया हर घर तिरंगा अभियान
BOL PANIPAT – बुधवार 10-8-2022, 75वें आज़ादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान की सप्ताह भर चलने वाली गतिविधियों के तीसरे दिन आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एन एस एस इकाई के स्वयंसेवकों ने ग्राम सिवाह के पंचायत घर में जाकर ग्रामवासियों को तिरंगे वितरित किए व अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ जगदीश गुप्ता ने एन एस एस प्रभारी प्रो विवेक गुप्ता व डॉ मनीषा डुडेजा के लोगों में देशभक्ति की भावना भरने के इस प्रयास की सराहना की व शुभकामनाएं और बधाई दी। विदित रहे कि आर्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने ग्राम सिवाह को एन एस एस गतिविधियों के लिए चुना हुआ है। प्रो विवेक गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष सात दिवसीय विशेष शिविर के अलावा समय – समय पर भारत व हरियाणा सरकार, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व ज़िला प्रशासन पानीपत के निर्देशानुसार अन्य बहुत सी गतिविधियाँ ग्राम सिवाह में करवाई जाती हैं। सभी स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों सहित मिलकर प्रण लिया कि जब भी देश पुकारेगा हम तन मन धन से इस पावन यज्ञ में अपनी आहुति डालेंगे। डॉ मनीषा ने बताया कि इकाई द्वारा तिरंगा थीम पर एक राष्ट्र स्तरीय ऑनलाइन पोस्टर मेकिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जा रहा है जिसके विजेताओं को नकद इनाम देकर सम्मानित किया जाएगा।

Comments