डिफालटर राईस मिल को पैडी आवंटित न की जाए : उपायुक्त
BOL PANIPAT , 26 सितंबर। उपायुक्त वीरेन्द्र कुमार दहिया ने लघु सचिवालय के प्रथम तल सभागार में जिला की धान मिलिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बैठक में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मण्डियों में बार दाने की समूचित व्यवस्था करें। उपायुक्त ने बैठक में राईस मिलर्स की भी बात सुनी। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कहा कि मण्डियों में किसानों की सुविधा के लिए हर आवश्यक प्रबंध पूर्ण करें।
उन्होंने कहा कि किसी भी एजेंसी/विभाग द्वारा डिफालटर राईस मिल को पैडी आवंटित न की जाए। राईस मिलर्स भारत सरकार/राज्य सरकारके नियमानुसार एफआरके उपलब्ध करवाएंगे। राईस मील के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए व राईस मिलर्स अप्रैल 2024 तक की सभी फुटेज की सॉफ्ट कॉपी रखेगा। उन्होंने कहा कि संबंधित खरीद एजेंसी व राईस मिलर्स सरकार द्वारा मिलिंग पॉलिसी में जारी हिदायतोंके अनुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करेगा।

Comments