जिला सचिवालय में 6-7 नवंबर को लगेगी सेवानिवृत पेंशनर्स के लिए पेंशन अदालत
-कार्यालय लेखकार हरियाणा के अधिकारी करेंगे मौके पर पेंशनरों की समस्या का समाधान
-पेंशन अदालत के लिए 6 विभागों के नॉडल अधिकारी होंगे नियुक्त
-हरियाणा सरकार से सेवानिवृत पेंशनर्स की पेंशन संबंधित समस्याओं का मौके पर होगा निदान
BOL PANIPAT , 3 नवंबर। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के दिशानिर्देश अनुसार हरियाणा सरकार से सेवानिवृत पेंशनर्स की पेंशन संबंधित समस्याओं का मौके पर ही निदान करने को लेकर 6 ओर 7 नवंबर को जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में सेवेर 9 बजे से सांय 4 बजे तक पेंशन अदालत का आयोजन किया जायेगा। इसमें महालेखाकार हरियाणा के अधिकारी मौजूद रहें व पेंशन अदालत में ततपरता से पेंशन संबंधित आ रही समस्या का मौके पर ही निदान करेंगे।
जिला खज़ाना अधिकारी हजारा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महालेखाकार हरियाणा के दिशा निर्देश पर पेंशन अदालत के लिए 6 विभागों के नॉडल अधिकारी नियुक्त किये जायेंगे। जिन विभागों के नॉडल अधिकारी नियुक्त किये जायेंगे उन विभागों को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया है ताकि वे नॉडल अधिकारियों के नाम की सूचि समय पर उपलब्ध करा सके।
जिला खज़ाना अधिकारी ने बताया कि जिन विभागों से नॉडल अधिकारी नियुक्त किये जाने हैं उनमें शिक्षा विभाग, हरियाणा रोड़वेज, पुलिस विभाग, सिविल अस्पताल, स्टेट बैंक आफ इंडिया व पंजाब नेशनल बैंक के नाम शामिल हैं। उन्होंने हरियाणा सरकार से सेवानिवृत उन पेंशनर से अपील की जिनकी पेंशन संबंधित समस्या है वे इन दोनों दिनों में किसी भी दिन जिला सचिवालय में आयोजित की जा रही पेंशन अदालत में समय पर पहुंच कर अपनी पेशन संबंधित समस्या का निदान करवायें।

Comments