Tuesday, September 8, 2026
Newspaper and Magzine


पुलिस पर्यवेक्षक कुसुम पुनिया ने संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का दौरा किया. मतदान में बाधा पहुंचाने वालों से शख्ती से निपटने के दिये निर्देश.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 21, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 21 मई 2024, लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में सपन्न करवाने को लेकर करनाल लोकसभा की पुलिस पर्यवेक्षक कुसुम पुनिया आईपीएस ने सोमवार को इसराना विधानसभा के अंतर्गत संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान वे नौल्था, मांडी, इसराना व लाखु बुआना में बूथ पर पहुंची। यहा उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर सुरक्षा के विभिन्न बिंदूओं पर बातचित कर निर्भीक होकर मतदान करने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में संपन करवाने के लिए पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किये गए है। संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। सभी मतदान केंद्र सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगे। मतदान केंद्र में अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पाबंदी रहेंगी। उन्होंने आमजन से कहा कि चुनाव के दौरान कोई दबंगई करता है या अन्य तरिके से व्यवधान उत्तपन करता है तो उसकी सूचना उनके मोबाइल नंबर 7419600112 पर दे। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान करने की भी अपील की।

पुलिस पर्यवेक्षक कुसुम पुनिया ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कहा कि मतदान संवैधानिक अधिकार है। इस अधिकार के प्रयोग में किसी मतदाता को कोई परेशानी नही होनी चाहिए। इसका ध्यान रखा जाए। मतदान में व्यवधान डालने वालों पर नजर बनाए रखें। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Comments