शिक्षा प्राप्त करना हर व्यक्ति का अधिकार -देवेंन्द्र माथुर
BOL PANIPAT : मतलौडा 0 2 सितंबर। श्री फाउंडेशन ट्रस्ट, द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय खुखराना एवं राजकीय सीनियर सेकेंडरी विद्यालय सुताना में कॉपियां , मास्क एवं सैनिटाइजर का वितरण किया गया। श्री सीमेंट के उप महाप्रबंधक देवेंद्र माथुर ने बताया कि विद्यालयों में बच्चों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के कक्षा 1 से 8 तक के 175 बच्चों को कॉपियां के पाठ्यक्रम सामग्री वितरित की की गई। माथुर ने बताया कि आगे बढ़ने के लिए समाज का शिक्षित होना जरूरी है। एक शिक्षित समाज देश को ऊंचाइयों तक ले जा सकता है। शिक्षा प्राप्त करना हर व्यक्ति का अधिकार है। पाठ्य पुस्तकों के अभाव में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे, इसलिए ही ट्रस्ट द्वारा समय समय पर स्कूल में पाठ्य सामग्री वितरित की जाती हैं।
इस दौरान राजकीय माध्यमिक विद्यालय खुखराना के प्रधायापकगण, ग्राम खुखराना के पूर्व सरपंच तेजबीर सिंह, रणजीत सिंह, संदीप, संजय एवं श्री फाउंडेशन ट्रस्ट, से सोमबीर सिंह, प्रियंका चौधरी, एवं रंजीत सिंह उपस्थित रहे।

Comments