Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


ज़िला भाजपा के सभी 16 मंडलो में मनाया गया बलिदान दिवस।

By LALIT SHARMA , in Politics , at March 23, 2022 Tags: , , , , , ,

बलिदानियों को पुस्तको में उग्रवादी पढ़ाया कांगेस ने – संजय

इतिहास का सच छुपाने का प्रयास किया कांग्रेस ने – अर्चना

BOL PANIPAT , 23 मार्च : आज हम अपने सम्मान व अधिकारों की बात करते है ये सब अमर बलिदानियों के बलिदानों से सम्भव हो पाया है ।ये शब्द सांसद भाटिया ने अमर बलिदानी सरदार भगतसिंह, राज गुरु व सुखदेव के बलिदान दिवस पर मॉडल मण्डल में कहे।

संजय ने कहा की कांग्रेस के राज में पुस्तको में इन अमर बलिदानियों को उग्र वादी पढ़ाने का दुष्कृत्य किया गया। कांग्रेस ने सही इतिहास छुपाने के का पाप किया है।
भगतसिंह ,राज गुरु व सुखदेव को जो स्थान मिलना चाहिए था वो जान बूझकर नही दिया गया ।

जिस भगतसिंह का पूरा परिवार पिता चाचा सब आज़ादी की लड़ाई के अग्रणी सिपाही थे उनके योगदान को नजरअंदाज किया गया।
परंतु अब भाजपा ने तय किया है कि इतिहास में जिन अमर बलिदान देने वाले अमर बलिदानियों को वो सम्मान देगी जो पूर्व में कांग्रेस नही दिया ये शब्द ज़िला भाजपा अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने सामलखा ग्रामीण मण्डल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कही ।डॉ अर्चना कहा जनवरी में नेता जी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मना नेता जी को संम्मान दिया । फरवरी में अमर बलिदानी चन्द्र शेखर आज़ाद का बलिदान दिवस मनाकर सम्मान दिया । उसी कड़ी में आज भाजपा रंग दे मेरा बसन्ती चोला गा कर भगतसिंह, राज गुरु व सुखदेव को सम्मान दे रही।

डॉ अर्चना ने कहा हम स्वतंत्रता से जी सके इसके लिए इन अमर बलिदानियों जो बलिदान दिए उसके लिये बड़े से बड़ा सम्माम भी छोटा परंतु भाजपा का प्रयास है कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से हम उन अमर बलिदानियों के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट कर सके।
डॉ अर्चना ने कहा कि भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव महज तीन नाम ही नही अपितु पूरी क्रांति है। डॉ अर्चना ने कहा हमे उस भारत को शहीदों के स्वप्न का भारत का निर्माण करने में योगदान देना चाहिये। मोदी जी पूरे विश्व मे भारत का नाम रोशन कर अमर बलिदानियों कर सपने को साकार किया है।

डॉ अर्चना को बाइक व कार व ट्रेक्टर के लंबे काफिला के साथ ढोल नगाड़ों के साथ सभा स्थल तक लाया गया। डॉ अर्चना ने स्वयं ट्रेक्टर चलाया।
ज़िले भाजपा के सभी सोलह मंडलो में आज अमर बलिदान दिवस मनाया गया। सभी समारोहों में सर्व प्रथम राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया गया। अमर बलिदानियों भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव के चित्रों पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किए गए। उपस्थित सभी लोगो ने खटकड़ कलां, हुसैनी वाला ,लुधियाना व पुणे लाई बलिदानी मिट्टी से तिलक किया।सभी समारोहों में पूरे उत्साह से मेरा रंगे दे बसंती चोला तराना गया गया।

पानीपत ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक हरपाल ढांडा ने ,बिचपडी, बबैल व सिवाह मंडलो में शिरकत की अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि महज 23 साल की उम्र देश के लिए भक्तसिंह बलिदान हो गए जिससे हमें प्रेरणा मिलती है कि हम देश के लिए सब कुछ अर्पित करने को उद्यत रहना चाहिए।

महिपाल ने कहा युवाओं को भगतसिंह, राज गुरु व सुखदेव के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
शहरी विधानसभा क्षेत्र में पांचों मंडलो में में विधायक प्रमोद विज ने भाग लिया उन्होंने अपने उद्बोधन कहा कि आज़ादी हमे मिल गयी परन्तु आज़ादी के दीवानों ने जिस आज़ाद भारत कल्पना की थी वो पूरी नही हुई थी पूर्व की सरकारें बलिदानियों के बजाए अन्य लोगों को महिमामण्डित करने में लगी 2014 में मोदी जी नेतृत्व में राष्ट्रवादी सरकार तब बलिदानियों के स्वप्न के भारत निर्माण आत्मनिर्भर भारत का निर्माण आरम्भ हुआ।उन्होंने आह्वान किया कि हम सब आत्मनिर्भर भारत मे योगदान दे।

इसराना विधानसभा क्षेत्र तीनो मंडलो में भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार कृष्ण लाल पंवार ने कहा भगतसिंह, राज गुरु व सुखदेव के समता मूलक समाज के स्वप्न को भाजपा समरसता व अंत्योदय के माध्यम से पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि हमे अपने अमर बलिदानियों से राष्ट्र प्रथम का सबक सीखना चाहिए।
समालखा विधान सभा क्षेत्र के पांचों मंडलो में प्रदेश प्रवक्ता विधु रावल ने भाग लिया उन्होंने उन्होंने कहा गलत इतिहास बताना व पढ़ाना आने वाली पीढ़ियों को अंधेरे रखना है जब सही इतिहास हम पढ़ेंगे व पढ़ाएंगे तभी हम गौरवशाली अनुभव करंगे।

ये कार्यक्रम भाजपा युवा मोर्चा के तत्वावधान में हुआ ।इस अवसर भाजपा युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष बलविंदर आर्य ने कहा कि भगतसिंह ,राज गुरु व सुखदेव आज के यूआओं के आदर्श है । युवा उनसे प्रेरणा ने देश पर सबकुछ बलिदान करने को तटपर रहना चाहिए।
उन्होंने समारोहों को सफल बनाने के लिए सबका आभार व्यक्त किया बलिंदर आर्य ने बताया कि पूरे ज़िले सोलह मंडलो के अलावा भी युवा मोर्चा ने कुल 24 कार्यक्रम आयोजित किये । कई स्थानों पर बाइक रैली निकाली गई।

Comments