Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज बना कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र सॉफ्टबॉल (महिला) का जोनल चैंपियन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 10, 2022 Tags: , , , ,

फाइनल मैच में एसडी पीजी कॉलेज ने आर्य कॉलेज पानीपत को 6-2 से हराया 

BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय जोनल सॉफ्टबॉल (महिला) टूर्नामेंट के फाइनल मैच में आर्य कॉलेज पानीपत की टीम को एक तरफा 6-2 के अंतर से हरा कर कुरुक्षेत्र विश्वविधालय जोनल टूर्नामेंट पर अपना कब्ज़ा जमाया. इसके साथ ही सॉफ्टबॉल की टीम अब इंटर-जोनल टूर्नामेंट के लिए कवालिफाई कर गई है. टीम में शामिल शीतल, पूजा, मिनाक्षी, प्रीती, सीमा, जूही, वेणु मलिक, कोमल, चारु, मोना, मानसी, तन्नु, मोनिका, अंजू और मंजू ने शानदार खेल दिखाते हुए आर्य कॉलेज के खिलाडियों की एक न चलने दी और मुकाबले को एक तरफ़ा बना दिया. कॉलेज पहुँचने पर विजेता महिला टीम का स्वागत कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ सुशीला बेनीवाल, कोच शरीफ, ग्राउंडसमैन प्रताप और अन्य स्टाफ सदस्यों ने किया.

अपने सन्देश में एसडी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने जोनल टूर्नामेंट जीतने पर पर सभी खिलाड़ी छात्राओं को बधाई दी और कहा की सॉफ्टबॉल जैसा खेल वर्तमान में लोकप्रिय होता जा रहा है. खेल हम सभी के जीवन में, विशेष रुप से विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. कॉलेज की महिला खिलाडियों ने जोनल टूर्नामेंट में संघर्षपूर्ण खेल पेश करके बाकी छात्र-छात्राओ को प्रेरणा दी है. हमें भी थोडा सा समय खेलों में सक्रिय होने के लिए अवश्य निकालना चाहिए. उन्होनें कॉलेज को जोनल टूर्नामेंट जीतने पर शुभकामनाये संप्रेषित की.      

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कॉलेज की महिला सॉफ्टबॉल टीम के खेल की भूरी-भूरी प्रशंसा की. विजेता टीम को बधाई देते हुए उन्होनें कहा की समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन और लगन किसी भी सफलता और उपलब्धि को प्राप्त करने के मूल मन्त्र है. इन खिलाडियों को भविष्य में भी आगे बढ़ने के समुचित अवसर और सुविधाएं दी जायेगी ताकि ये इंटर-जोनल, विश्वविधालय एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रख सके.  

शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ सुशीला बेनीवाल ने विजेता टीम को बधाई देते हुए इसे एक गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया. एकतरफ़ा मैच जीतने पर उन्हें गर्व की अनुभूति हो रही है क्यूंकि इन खिलाड़ियों ने मेहनत भी बहुत की थी. उन्होनें कहा की युवा खिलाडियों की कामयाबी का सफ़र बहुत लम्बा होता है और ऐसे में हर युवा का फ़र्ज़ बनता है की वे लगन के साथ लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहे और मेहनत करते रहे.        

इस अवसर पर कॉलेज के स्टाफ सदस्य डॉ सुशीला बेनीवाल, डॉ प्रवीन कत्याल, डॉ सुरेन्द्र कुमार वर्मा, डॉ मुकेश पुनिया, डॉ बलजिंदर सिंह, प्रो मयंक अरोड़ा, कोच शरीफ, दीपक मितल, ग्राउंड्समैन प्रताप मौजूद रहे.

Comments