छत उखाड़ कर मोबाइल दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार।
चोरीशुदा एक मोबाईल फोन, दो बूफर, दो चार्जर,एक फोन कवर व 150 ग्लास गार्ड बरामद।
बोल पानीपत : 28 मई 2023,गांव रजापुर में एक महीना पहले मोबाइल दुकान की छत उखाड़ कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को बीती देर साय सीआईए टू पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बिरजू पुत्र नेबा निवासी गांव रजापुर हाल किरायेदार विकास नगर के रूप में हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम शनिवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर अनाज मंडी कट पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म एक युवक गांव नांगल खेड़ी अड्डे पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान बिरजू पुत्र नेबा निवासी गांव रजापुर हाल किरायेदार विकास नगर के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने एक महीना पहले गांव रजापुर में एक मोबाइल की दुकान की छत उखाड़कर 2 हजार रुपए, चार कीपैड वाले मोबाइल फोन व अन्य एक्सेसरीज चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना सदर में गांव बडोली निवासी गुरबाज की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना सदर में गांव बडोली निवासी गुरबाज पुत्र मुख्तयार सिंह ने शिकायत देकर बताया था कि उसने गांव राजापुर में मोबाइल की दुकान की हुई है। 25 अप्रैल की ढेर सारी वह दुकान को बंद कर घर आ गया था। अगले दिन बाद दोपहर करीब दो बजे दुकान खोलकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और दुकान की छत पर लगी पत्थर की टुकड़ी टूटी मिली। दुकान का सामान चैक करने पर 5 छोटे फोन, 40 लीड, 5 बुफार, 150 गलास गार्ड,10 चार्जर, 2 नेक बेन्ड व गल्ले में रखे 2 हजार रूपये नही मिले। अज्ञात चोर रात के समय दुकान की छत उखाड़कर उक्त सामान व नगदी चोरी कर ले गए। गुरबाज की शिकायत पर थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी बिरजू ने बताया कि वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी उसने चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरीशुदा की मोबाइल फोन व कुछ एसेसरीज राह चलते अज्ञात युवक को बेचकर पैसे नशा करने में खर्च कर दिए। आरोपी बिरजू के कब्जे से बचे चोरीशुदा एक मोबाईल फोन, दो बूफर, दो चार्जर,एक फोन कवर व 150 ग्लास गार्ड बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को रविवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments