Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध असला सप्लाई करने वाले आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर लाई पानीपत पुलिस.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 3, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 3 मई 2022, अवैध असला सप्लाई करने वाले आरोपी को यूपी से गिरफ्तार कर लाई पानीपत पुलिस. सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया उनकी टीम ने सोमवार साय दंबिस देते हुए अवैध असला सप्लाई करने वाले आरोपी विश्वास पुत्र ब्रहमपाल निवासी पिपलहेडा खतोली मुज्जफर नगर यूपी को यूपी के खतोली में तिगाई मोड़ से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।

इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया सीआईए-वन पुलिस की टीम ने बीते वीरवार को गुप्त सूचना पर दंबिस देकर सैक्टर 18 में निजामपुर मोड़ के पास से विजय पुत्र चंद्रपाल निवासी अलीपुर कैराना शामली को अवैध एक देसी पिस्तौल व एक जिंदा रौंद सहित गिरफ्तार किया था। आरोपी विजय के खिलाफ थाना सैक्टर 13/17 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने उक्त अवैध देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद आरोपी विश्वास पुत्र ब्रहमपाल निवासी पिपलहेडा खतोली मुज्जफर नगर यूपी से 2500 रूपए में खरीदकर लाने बारे स्वीकारा था। आरोपी विजय को 3 दिन की रिमांड अवधी पूरी होने पर न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद सीआईए-वन पुलिस की टीम ने असला सप्लायर विश्वास के संभावित ठिकानों पर दंबिस देते हुए सोमवार को यूपी के खतोली में तिगाई मोड़ से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। आरोपी ने अवैध असला बेचकर प्राप्त किये 2500 रूपए खाने पाने में खर्च कर दिये। गिरफ्तार आरोपी विश्वास से गहनता से पुछताछ करने उपरांत पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments