जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में नूतन शैक्षणिक सत्र का हवन में आहुति अर्पित कर किया गया शुभारंभ
BOL PANIPAT : जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र (2026-27) का बड़े उत्साह और पारंपरिक विधि के साथ शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, डायरेक्टर मधु अग्रवाल, प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा, वाइस चेयरमैन युवराज जैन और समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रातः सभी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर हार्दिक स्वागत किया। बच्चों में नए सत्र के लिए एक नया उत्साह और जोश था। तत्पश्चात हवन का आयोजन किया गया और सभी ने मिलकर हवन में आहुति अर्पित करके मां सरस्वती से ज्ञान और सफलता की कामना की। बच्चों के साथ संगीत अध्यापक विष्णु ने भजन गाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। अंत में प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने बच्चों का नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी और परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। चेयरमैन अतुल जैन ने बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मंगलकामना की। डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने भी बच्चों को आत्मविश्वास के साथ व्यक्तित्व निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में सबको लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया ।

Comments