Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में टीना व कृतिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया. 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 22, 2024 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : आई बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय,पानीपत में बीकॉम तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के द्वारा कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय उपभोक्ता संरक्षण व डिजिटल इंडिया रहा। इस प्रतियोगिता में कक्षा के लगभग 10 विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर टीना व कृतिका, द्वितीय स्थान पर नैंसी, तृतीय स्थान पर पायल व दीक्षा और देविका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने विद्यार्थियों के  सफल प्रदर्शन पर उनको संबोधित करते हुए कहा कि उपभोक्ता संरक्षण बाजार में अनुचित व्यवहारों के विरुद्ध वस्तुओं और सेवाओं के खरीदारों और आम जनता की सुरक्षा करने का कार्य करता है और उन्होंने यह भी बताया कि डिजिटल इंडिया कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा भारत को डिजिटल रूप से सशक्त देश में बदलने के लिए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है व डिजिटल इंडिया के माध्यम से भारत में डिजिटल शिक्षा को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है जिससे तकनीकी ज्ञान और कौशलों का संवर्धन हो रहा है।वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉक्टर सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि हर विद्यार्थी को शिक्षा के साथ-साथ अपनी कौशल को भी बढ़ना चाहिए और इस तरह के प्रतियोगिता में भाग लेते रहना चाहिए। उन्होंने भाग लेने वाले विद्यार्थियों की कला की प्रशंसा की व उनका उत्साहवर्धन किया ।प्रतियोगिता का आयोजन बीकॉम तृतीय वर्ष के मेंटर अजय पाल सिंह और  आकांक्षा शर्मा के द्वारा किया गया।

Comments