Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


अलग- अलग स्थान से दो युवक अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 19, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , सीआईए वन पुलिस टीम ने वीरवार साय गश्त के दौरान अलग- अलग स्थान से दो युवकों को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष पुत्र रामरत्न निवासी बलाना पानीपत व ओमप्रकाश पुत्र रघबीर निवासी ऐचरा कला जीन्द के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम वीरवार साय गश्त के दौरान रिफाइनरी रोड पर पेप्सी पुल के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान एक संदिग्ध किस्म का युवक रिफाइनरी की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान ओमप्रकाश उर्फ काला पुत्र रघबीर निवासी ऐचरा जीन्द के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की लोअर की जेब से एक देसी पिस्तौल 32 बौर बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया गांव में उनके परिवार की पड़ोस में रजिश चल रही है। उसके भाई संजय ने उक्त रंजिश के चलते उक्त देसी पिस्तौल लाकर उसे दिया था। आरोपी ओमप्रकाश के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इसी प्रकार सीआईए वन की एक दूसरी टीम ने गांव बलाना में फैक्टरी के पास से मनीष पुत्र रामरत्न निवासी बलाना को एक देसी पिस्तौल 315 बौर सहित गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया उसको हथियार रखने का शौक है। आरोपी ने हथियार रखने का शौक पूरा करने के लिए उक्त देसी पिस्तौल करीब डेढ़ महीना पहले यूपी के शामली जिला के गांव झिझांना से खरीदकर लाने बारे स्वीकारा। आरोपी मनीष के खिलाफ थाना इसराना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments