होटल के कमरे में जुआ खेल रहे 2 युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 30800 रूपए की नगदी बरामद.
BOL PANIPAT : 03 दिसम्बर 2024, सीआईए टू पुलिस की टीम ने माडल टाउन स्थित लिटिल एकड़ होटल के कमरे में जूआ खेल रहे दो युवकों को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त ताश के पत्ते व दाव पर लगी 30800 रूपए की नगदी बरामद हुई।
सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जूआ सट्टा खाइवाली सहित आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सीआईए टू की एक टीम सोमवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान रामलाल चौक पर मौजूद थी। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली की माडल टाउन स्थित लिटिल एकड़ होटल के प्रथम तल पर कमरा नंबर 205 में दो युवक पैसे दाव पर लगाकर ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे है।
पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों से अनुमति लेकर होटल में दबिश देकर उक्त कमरे का दरवाजा खोलकर देखा दो युवक ताश से खेलते दिखाई दिए। युवकों ने पुलिस टीम को देखकर ताश के पत्तों को बैड पर डाल दिया। पुलिस टीम ने दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान मोनू पुत्र धर्मबीर निवासी किशनपुरा हाल बिंझौल मोड़ व मोहनलाल पुत्र राममेहर निवासी गोपाल कॉलोनी काबड़ी फाटक के रूप में बताई। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 30800 रूपए कर नगदी बरामद की।
प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन में गेम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments