नगर निगम आम चुनाव पानीपत के रिटर्निंग अधिकारी होगें विवेक चौधरी. डीसी ने नगर निगम के चुनाव को आयोजित करने के लिए नियुक्त किए सहायक रिटर्निंग अधिकारी
BOL PANIPAT , 6 फरवरी। उपायुक्त डॉक्टर वीरेंद्र कुमार दहिया ने हरियाणा नगर निगम निर्वाचन अधिनियम 1994 के नियम 21 के उपनियम 3 व 4 के निहित प्रावधान व राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर निगम पानीपत के सभी वार्डो में आम चुनाव 2025 को सुचारू रूप से चलाने के लिए अधिकारियों को रिटर्निंग व सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है। पानीपत नगर निगम में 26 वार्ड है, इन सभी 1 से 26 वार्डो के लिए नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी (मो.नं.99967-91773) को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
इसी प्रकार वार्ड 1 से 4 के लिए शुगर मिल के प्रबंधन निदेशक मनदीप कुमार (मो.नं. 7015988388) को, वार्ड 5 से 8 के लिए पानीपत एसडीएम ब्रहम प्रकाश (मो.नं. 9416337797) को, वार्ड 9 से 12 के लिए इसराना एसडीएम आशीष कुमार (मो.नं.9416288843) को, वार्ड 17 से 20 के लिए जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कुमार (मो.नं. 9992766166) को, वार्ड 21 से 24 के लिए सम्पदा अधिकारी विकास ढाण्डा (मो.नं. 7206002193) को, वार्ड 25 से 26 के लिए आबकारी एवं कारधान विभाग के ईटीओ सतपाल कादियान (मो.नं. 8901475488) को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त आईटीआई प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार (मो.नं. 9467409507) को बतौर सहायक रिटर्निंग अधिकारी रिजर्व रखा गया है।

Comments