Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


स्कूटी से बैग चोरी करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार. चोरी किये 1200 रूपए बरामद।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 6 जुलाई 2022, सीआईए-टू पुलिस की टीम ने तहसील कैंप सब्जी मंडी में स्कूटी से बैग चोरी करने वाली आरोपी महिला को बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी महिला की पहचान समिता पत्नी अनवर निवासी सिरोही महाराष्ट्र हाल किरायेदार गांधी कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया गश्त के दौरान सोमवार को उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी की फरवरी में तहसील कैंप सब्जी मंडी से बैग चोरी करने वाली महिला बस अड्डे के पास घूम रही है। पुलिस टीम ने थाना चांदनी बाग से महिला सिपाही कुसुम को टीम में शामिल कर मौके पर दबिस देकर आरोपी महिला को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी महिला ने अपनी पहचान समिता पत्नी अनवर निवासी सिरोही महाराष्ट्र हाल किरायेदार गांधी कॉलोनी पानीपत के रूप में बताते हुए तहसील कैंप सब्जी मंडी से बैग चोरी करने बारे स्वीकारा। पुछताछ में आरोपी महिला ने बताया की बैग में उसे 2 हजार रूपए व कुछ कागजात मिले थे। बैग से पैसे निकालकर उसने कागजात व बैग को रास्ते में ही फैक दिया था। चोरी के 2 हजार रूपए में से कुछ पैसे उसने खर्च कर दिए। चोरीशुदा बचे 1200 रूपए आरोपी महिला समिता के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम गिरफ्तार आरोपी महिला को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना तहसील कैंप में सुनील निवासी सैक्टर 13/17 पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है :

थाना तहसील कैंप में सुनील पुत्र सुनहरा निवासी सैक्टर 13/17 पानीपत ने 11 फरवरी को शिकायत देकर बताया था कि वह रोडवेज का कर्मचारी है। ड्यूटी पूरी कर वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर घर जा रहा था। रास्ते में तहसील कैंप सब्जी मंडी में पहुंचने पर वह सब्जी खरीदने के लिए रूक गया। स्कूटी पर बैग रखकर वह सब्जी खरीदने लगा तभी कोई अज्ञात चोर स्कूटी से बैग चोरी कर ले गया। बैग में एटीएम कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाईसेंस अन्य जरूरी दस्तावेज के अतिरिक्त 2 हजार रूपए की नगदी थी। सुनील की शिकायत पर थाना तहसील कैंप में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।

Comments