Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


यशिका ने जीता प्रोजेक्ट डिस्प्ले बीट अप योर माइंड प्रतियोगिता

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी , समालखा के डाटा लाइटिक क्लब ने “बीट अप योर माइंड” नाम से एक इंटर कॉलेज प्रोजेक्ट डेमो कंपटीशन कराया जिसमें हरियाणा , दिल्ली एन सी आर के कई कॉलेज टीमों ने भाग लिया और एक से बढ़कर एक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए| फाइनल राउंड प्रोजेक्ट डिस्प्ले में 10 टीमों को जगह मिली यशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वही दूसरी पोजीशन पर टीम स्टैनस से आदित्य राज और परनिका रहे और और तीसरा स्थान टीम रिवॉल्यूशनरस की चेष्ठा और आशीष को दिया गया ।

कोऑर्डिनेटर मीतू दुबे ने बताया कि इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पर आधारित इस प्रोजेक्ट डिस्प्ले प्रतियोगिता का मकसद था विधार्थियों के नए नए आईडिया ढूंढ़ना ताकि उनके आईडिया को एक नए प्रोजेक्ट में तब्दील किया जा सके जिससे उन बच्चों को तो फायदा होगा ही जिनका आईडिया है साथ में दुसरे विद्यार्थियों को भी रोजगार देने में आसानी होगी | वाइस चेयरमैन राकेश तायल, डॉ एस सी गुप्ता , डॉ विनय खत्री , डॉ मुकेश चावला , डॉ दिनेश वर्मा , डॉ वैशाली मेहता ने सभी विजेताओं को नकद इनाम राशि 2100 और 1100 रूपये और सर्टिफिकेट देकर उनका हौसला बढ़ाया | राकेश तायल ने विधार्थियों को बधाई देते हुए कहा ये अभी आपकी शुरआत है और आगे बढ़ना है और इनोवेशन लानी है ताकि आप सबसे अलग दिखे , भीड़ का हिस्सा न दिखे |

उन्होंने शिक्षकों को ऐसे ही कंपटीशन ऑर्गेनाइज करने की सलाह दी | क्लब हेड डॉ वैशाली मेहता ने ओर्गनइजिंग कमेटी के मीतू दुबे , अमित बतरा , राजन सलूजा, हरमिंदर और सभी जज निशा , रतनदीप अनेजा , संदीप बिंद्रा का आभार जताया | उन्होंने सभी स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर चेष्ठा, महक , सुजल सेठी , अक्षत ,दीपांशु और सौरभ की दिन रात की मेहनत की तारीफ करते हुए कहा इनकी मेहनत की वजह से ही आज यह कार्यक्रम सफल रहा |

Comments