Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत पुलिस ने मनाया पुलिस प्रैजेंस डे, पुलिस की विभिन्न टीमों ने गश्त,चैकिंग व नाकाबंदी कर दर्ज कराई उपस्थिति।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 28, 2022 Tags: , , , , ,

संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों पर रखी पैनी नजर

BOL PANIPAT : 28 अप्रैल 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में वीरवार को जिला पुलिस द्वारा पुलिस उपस्थिति दिवस मनाया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन में पुलिस की मौजूदगी दर्ज कराना है ताकि आमजन अपने आपको सुरक्षित महसूस करें। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अभियान के तहत पहले ही सभी थाना प्रबंधक,सीआईए प्रभारी व चौकी इंचार्जों को अपने-2 क्षेत्र में प्रभावी रूप से गश्त व नाकाबन्दी करने बारे विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। थाना/चौकी में मौजूद ज्यादा से ज्यादा पुलिस बल को गश्त व नाकाबन्दी पर तैनात किया गया। इस दौरान शहर के भीड़-भाड़ वाले बाजार, कस्बों सहित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स,पार्क तथा सार्वजनिक स्थानों पर भी विशेष रूप से पुलिस बल को तैनात किया गया। गश्त,नाकाबन्दी व चैकिंग के दौरान मिलने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से जांच की गई है। महिला पुलिस कर्मियों को भी गश्त व नाकाबन्दी पर तैनात किया गया। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले अभियान के दौरान सभी राइडर/पीसीआर निरंतर गश्त में रही है। सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों ने अपने-2 अधिकार क्षेत्र में गश्त व चैकिंग के दौरान अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

इसके साथ ही पुलिस ने पुलिस प्रैजेंस डे पर लोगो को कोविड-19 के सक्रमंण बारें जागरुक करतें हुए सन्देश दिया कि कोविड-19 नियमों की पालना करके स्वस्थ एवं सुरक्षित रहे । इसी के साथ साइबर अपराध बारे भी लोगो को जानकारी देकर जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक पानीपत शशांक कुमार सावन ने बताया कि जिस प्रकार महिने में एक या दो बार नाइट डोमिनेशन किया जाता है उसी प्रकार हरियाणा पुलिस हेडक्वार्टर के आदेशानुसार पुलिस प्रैजेंस-डे की शुरुआत की गई है। इसमें सभी पुलिसकर्मी सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक रूट पेट्रोलिंग व शहर में पैदल मार्च कर आमजन से संपर्क साधते है। पुलिस की उपस्थिति से आजमन अपने आपको सुरक्षित महसुस करते है। जिला पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से सतर्क है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया पुलिस हर समय जनहित की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के अभियान चलाकर जान-माल की सुरक्षा करने का भरसक प्रयास करती है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने के लिए जिला पुलिस को सहयोग करें।

Comments