Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


दो अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 25, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 मई 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के कुशल नेतृत्त्व में जिला पुलिस द्वारा आपराधिक वारदातों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत मंगलवार की सायँ सीआईए-टू पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना पर दबिस देकर एक युवक को दो अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया मंगलवार की साय उनकी एक टीम गश्त के दौरान चोटाला रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की मनोज उर्फ मन्नू पुत्र जय प्रकाश निवासी चुलकाना गांव में जाने के लिए वाहन के इंतजार में सिवाह चोटाला मोड़ पर खड़ा है। आरोपी के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस दी तो आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। टीम ने तत्परता से कार्रवाही करते हुए कुछ कदमों पर ही आरोपी को काबू कर तलाशी ली तो पेंट की जेब से अवैध दो देसी पिस्तौल बरामद हुए। पुलिस पुछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान मनोज उर्फ मन्नू पुत्र जय प्रकाश निवासी चुलकाना पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त दोनो अवैध देसी पिस्तौल करीब डेढ़ साल पहले ग्रेटर नोएडा से एक अज्ञात युवक से 20 हजार रूपए में खरीद कर लाने बारे स्वीकारा।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया गिरफ्तार आरोपी मनोज के खिलाफ थाना औधोगिक सैक्टर-29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी मनोज को आज माननीय न्यायाल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
आरोपी मनोज उर्फ मन्नू का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमला करने की वारदात के अलग-अलग दो मुकदमे थाना समालखा में दर्ज है।

Comments