Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


समालखा के विकास व राष्ट्र हित मे मतदान अवश्य करे : अर्चना

By LALIT SHARMA , in Politics , at June 18, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा 18 जून, जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने रेलवे रोड स्थित कार्यालय से समालखा के सम्मानित मतदाताओं को हर हाल में मतदान करने की अपील की। डा अर्चना गुप्ता ने कहा की आपका वोट लोकतंत्र में आपकी हिस्सेदारी तय करता है। डा अर्चना ने कहा की मतदान का दिन लोकतंत्र सबसे बड़ा महोत्सव होता है जो आपके मतदान संपन्न होता है।

मतदान की प्रकिया को विकास का महायज्ञ कहें तो मत डालना उसकी महाआहुति है आप अपना मतदान करके ये विकास की महा आहुति दे। डा अर्चना ने कहा आपका मत डालना स्थानीय सरकार में आप योगदान होता है। डा अर्चना ने कहा की राष्ट्र हित में व समालखा के विकास के लिए सभी सम्मानित मतदाता अवश्य करे।

Comments