Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार. चोरी की दो वारदातों का खुलासा

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 30, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 अगस्त 2022, सीआईए टू की टीम ने हरि नगर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को अनाज मंडी कट के पास से गिरफ्तार किया । आरोपी की पहचान मुख्तार निवासी बिसानी किशनगंज बिहार हाल किरायेदार बतरा कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई है। आरोपी से चोरी की दो वारदातों का खुलासा हुआ।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशा करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो आरोपी चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया । आरोपी ने मई में रात के समय हरि नगर में एक मकान से दो मोबाइल फोन व एक एलईडी चोरी कर उसमे से एक मोबाइल फोन व एलईडी राह चलते अज्ञात युवक को 3 हजार रूपए में बेचकर पैसे नशा करने व खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी मुख्तार को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

आरोपी ने इसके अतिरिक्त अप्रैल में दिन के समय बिशन स्वरूप कॉलोनी में एक मोबाइल की दुकान से 3 मोबाइल फोन व करीब 5 हजार रूपए चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की वारदात बारे थाना शहर में नेहा निवासी एनएफएल कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया सोमवार को उनकी एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर गोहाना मोड़ के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक अनाज मंडी कट के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मुख्तार पुत्र लतीफर निवासी बिसानी किशनगंज बिहार हाल किरायेदार बत्तरा कॉलोनी पानीपत के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने मई में रात के समय हरि नगर में एक मकान से दो मोबाइल फोन व एक एलईडी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में रोशन निवासी हरि नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। आरोपी ने इसके अतिरिक्त अप्रैल में दिन के समय बिशन स्वरूप कॉलोनी में एक मोबाइल की दुकान से 3 मोबाइल फोन व करीब 5 हजार रूपए चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की वारदात बारे थाना शहर में नेहा निवासी एनएफएल कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments