Wednesday, September 9, 2026
Newspaper and Magzine


बीकॉम की कोमल मिस फ्रेशर व नेहा को चुना मिस इंटेलिजेंट 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 12, 2022 Tags: , , ,

फ्रेशर पार्टी में जमकर थिरकी छात्राएं 

BOL PANIPAT : मतलौडा 12 अक्टूबर (कविता)। राजकीय महिला महाविद्यालय में कॉमर्स विभाग की छात्राओं द्वारा फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में प्राचार्य डॉ संदीप कन्दवाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और दिप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्राओं द्वारा बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें बीकॉम की छात्राओं  ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर बीकॉम द्वितीय वर्ष के छात्राओं ने अपने जूनियर्स के लिए विभिन्न तरह के गेम्स आयोजित करवाए  और उनको कॉलेज के आगमन पर शुभकामनाएं दी।   इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य  ने महाविद्यालय में प्रवेश पाने वाली नई छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । फ्रेशर पार्टी में कोमल मिस फ्रेशर ,निक्कू मिस ऑलराउंडर  ,संजना मिस पर्सनालिटी और नेहा को मिस इंटेलिजेंट चुना गया । निर्णायक मंडल की भूमिका  द्वितीय वर्ष की  छात्राओं के द्वारा की गई। इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। 

Comments