फन गेम्स की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया
BOL PANIPAT : खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है खेलों से मनुष्य का शारीरिक और मानसिक विकास अच्छी तरीके से होता है। आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल में छात्राओं के संपूर्ण विकास के लिए हर तरह के खेल विशेष रुप से ध्यान दिया जाता है। आज अंतर स्कूल फन गेम्स की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें मेजबानी आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल ने की। इस अंतर स्कूल खेल प्रतियोगिता में पानीपत से सनराइज पब्लिक स्कूल, जी डी आर गुरुकुल, बाल विकास प्रोग्रेसिव तथा आर्य गर्ल्स पब्लिक स्कूल की टीम की कक्षा तीसरी से छठी तक की छात्राओं ने विभिन्न फन गेम्स में हिस्सा लिया। कक्षा 4 के लिए आयोजित दिशा दौड़ में प्रथम स्थान आर्य गर्ल्स की टीम तथा दूसरे स्थान पर सनराइज पब्लिक स्कूल की टीम रही। टारगेट ही ट रेस कक्षा 5 के लिए हुई उसमें सनराइज पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम स्थान और बाल विकास ने दूसरा स्थान प्राप्त किया संगीतमय योगा में आर्य गर्ल्स प्रथम स्थान पर तथा जी डी आर ने दूसरा स्थान पाया।चीयर गर्ल्स ने सभी टीमों के खिलाड़ियों में जोश और उत्साह भरा । मैदान में बैठी छात्राओं ने तालियों द्वारा सभी का उत्साह वर्धन कर रही थी। श्रीमती अनु नरवाल और नीमा ने इस फन गेम्स का कुशल आयोजन किया। विद्यालय के खेल अध्यापक श्री संजय त्यागी ने निर्णायक की भूमिका निभाई। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती अनुभा गुप्ता जी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में खेलों का विशेष स्थान है विशेष रूप से बचपन तो खेलों का ही दूसरा नाम है। हर बच्चे को बढ़-चढ़कर खेलों में हिस्सा लेना चाहिए। जूनियर विंग के प्रभारी रितु गोयल ने सभी टीमों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक समिति से चेयरमैन सुरेंद्र सिंगला , वाइस चेयरमैन अरुण आर्य , प्रबंधक महोदय कमल किशोर सिंगला , प्रधानाचार्य मीनाक्षी अरोड़ा , उप प्रधानाचार्य अनुभा गुप्ता , जूनियर विंग प्रभारी रितु गोयल ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। सभी खिलाड़ियों को भागीदारी प्रमाण पत्र दिया गया। विद्यालय की अध्यापिका भी इस अवसर पर बच्चों का उत्साह बढ़ाने के लिए मैदान में उपस्थित रहे।

Comments