Tuesday, April 14, 2026
Newspaper and Magzine


फैक्ट्री से जनरेटर की बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार. 13 हजार रूपए व वारदात में प्रयोग की एक बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 24, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 जनवरी 2023, गांव खंडरा के पास जेसीटी फैक्ट्री से जनरेटर की बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को सीआईए टू पुलिस की टीम ने गांव खंडरा अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हरबंस पुत्र राजबीर व अंकित पुत्र दयानंद निवासी खंडरा पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान असंध रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक एक एचएफ डिलक्स बाइक पर गांव खंडरा अड्डे पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर दोनों आरोपी युवकों को काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपनी पहचान हरबंस पुत्र राजबीर व अंकित पुत्र दयानंद निवासी खंडरा पानीपत के रूप में बताते हुए एक सप्ताह पहले गांव के पास स्थित जेसीटी फैक्ट्री से जनरेटर की बैटरी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना मतलौडा में सुनील निवासी सुखदेव नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ दोनों आरोपियों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने की चाहत में फैक्ट्री से जनरेटर की बैटरी चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी हरबंस ने कुछ महीने पहले फैक्ट्री में काम किया था। उसको फैक्ट्री के अंदर के बारे में जानकारी थी। 17 जनवरी की रात दोनों आरोपी फैक्ट्री की दिवार फांदकर अंदर घूसे और जनरेटर के दोनों बैटरे चोरी किये । आरोपियों ने चोरीशुदा दोनों बैटरे राह चलते अज्ञात युवक को 16 हजार रूपए में बेचकर उसमें से 3 हजार रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए। आरोपियों के कब्जे से बचे 13 हजार रूपए व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

थाना मतलौडा में सुनील पुत्र बनारसी दास निवासी सुखदेव नगर पानीपत ने शिकायत देकर बताया था कि उसने गांव खंडरा में जेसीटी नॉनवोवन इंडिया के नाम से फैक्टरी लगा रखी है। फैक्टरी में कार्यरत इलेक्ट्रीशियन रमेश लाइट चैक करने के लिए 18 जनवरी को जनरेटर रूम में गया। जिसने वापिस आकर बताया की जनरेटर के दोनों बैटरे वहां नही है। जिसके बाद उसने फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी केमरे चैक किये तो 16/17 जनवरी की रात करीब 3 बजे अज्ञात तीन युवक बैटरो को दिवार के उपर से बाहर की तरफ गिराते हुए दिखाई दे रहे है। सुनील की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी की धाराओं के तहत थाना मतलौडा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments