पानीपत थाना सेक्टर 13/17 के नए भवन का किया उद्घाटन.
BOL PANIPAT : 28 फरवरी 2023, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने मंगलवार कोपानीपत के सेक्टर-19 अंसल में थाना सेक्टर 13/17 केनवनिर्मित भवन का रिबन काटकर उद्धाटन किया। थाना में पहुंचने पर हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एसई सतीश शर्मा द्वारा पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। 3 करोड़ 11 लाख 8 हजार रुपये की लागत से थाना भवन का निर्माण हुआ है।पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने उद्घाटन के पश्चात थाना का निरीक्षण किया और मौजूद पुलिसकर्मियों व आमजन को संबोधित करते हुएकहा कि आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित थाना भवन बन जाने से पुलिस पदाधिकारियों केसाथ साथ थाना क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा होगी। जांच अधिकारी बेहतर माहौल में फरियादियों को बैठाकर शिकायत सुनकर समाधान कर सकेगे। उन्होंने पुलिसकर्मियों को रखरखाव व स्वच्छता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 1 एकड़ क्षेत्र में 3 करोड़ 11लाख 8 हजार रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ थाना का तीन मंजिला भवन जिले का सबसे आधुनिक थाना है। थाना के भू तल पर एसएचओ रूम, ड्यूटी ऑफिसर रूम, एमएचसी रूम, असला कक्ष, माल खाना रूम,रिकार्ड रूम, लॉकअप व पुरुष, महिला व दिव्यांगों के लिए अलग-अलग वॉशरुम बनाए गए है। प्रथम तल पर डीएसपी रूम, आईओ रूम,काउंसलिग रूम, वॉयरलेस रूम, रिकार्ड रूम, बच्चों के लिए कक्ष व स्टाफ के रूम बनाए गए है। द्वितीय तल पर मनोरंजन कक्ष तथा किचन बनाया गया है। सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ प्रत्येक कमरे में बैठने व काम करने के लिए पर्याप्त संख्या में फर्नीचर लगाया गया है। पीने के स्वच्छ पानी के लिए वाटर कूलर व आरओ लगाए गए है। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा यह भवन तैयार किया गया है।
इससे पहले सेक्टर 13/17 के कम्युनिटी सेंटर के भवन में थाना सेक्टर 13/17 का काम किया जा रहा था। सेक्टर 19 अंसल में थाना का नवनिर्मित भवन बनकर तैयार हो जाने पर मंगलवार को उद्घाटन के बादनए भवन में थाना को स्थापित कर सुचारू रूप से काम शुरू कर दिया गया है। जीटी रोड से करीब 1 किलोमीटर अंदर सेक्टर-19 में अंसल के गेट नंबर दो के नजदीक मार्केट से बाई साइड में स्थित है। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह, उपपुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार, उप पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एसई सतीश शर्मा, एक्सईएन नरेश कुमार, एसडीओ सुरेंद्र सिंह व विभिन्न थानों के प्रभारी व अन्य पुलिसकर्मी व थाना क्षेत्र के आसपास के लोग मौजूद रहे।

Comments