Sunday, July 26, 2026
Newspaper and Magzine


एन.एस.एस शिविर के पांचवे दिन स्वयंसेवकों ने चलाया सफाई अभियान.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 7, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 7 मार्च 2023  , आर्य महाविद्यालय की एन.एस.एस इकाई द्वारा युवा सशक्तिकरण विषय पर लगाए जा रहे सात दिवसीय आवासीय शिविर के पांचवे दिन की शुरुआत वन्दे मातरम गीत गाकर की गई। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय प्रांगण में सफाई अभियान चलाया व सभी बगीचों व स्टोर से लेकर खेल परिसर तक की साफ-सफाई की। प्रातःकालीन सत्र में पंजाब नेशनल बैंक से पूर्व मुख्य प्रबंधक रोशन लाल सचदेव द्वारा साइबर सुरक्षा पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया हमें किस प्रकार एक अच्छा व मजबूत पासवर्ड बनाना चाहिए व ओटीपी कभी भी किसी के साथ सांझा नहीं करना चाहिए।

बैंक चेक लिखते समय व आधार की कॉपी देते समय किन – किन सावधानियों को बरतने की आवश्यकता होती है। सत्र अत्यंत ही संवादात्मक रहा।सांयकालीन सत्र में स्वयंसेवकों को महाविद्यालय सभागार में एक प्रेरणादायक फ़िल्म दिखाई गई जिससे विद्यार्थियों में अच्छे संस्कार अंकुरित हो सकें।प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता ने इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दी व एन.एस.एस प्रभारी प्रो.विवेक गुप्ता, डॉ.मनीषा डुडेजा और उनकी समस्त एन.एस.एस टीम के इस शानदार प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों सहित ओम प्रकाश,आशीष गुप्ता, सुमेर, लोकनाथ व अन्य मौजूद रहे।

Comments