ध्वजारोहण से शुरू हुआ आदर्श कॉलोनी स्थित भगवान परशुराम मंदिर में 2 दिवसीय कथा सत्संग
BOL PANIPAT (21 अप्रैल) भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सनौली रोड, आदर्श कॉलोनी स्थित भगवान परशुराम मंदिर में 2 दिवसीय कथा सत्संग के पहले दिन सुबह के सत्र में ध्वजारोहण पूज्य श्री दयानन्द सरस्वती (मुरथल) ने किया। तत्पश्चात उन्होंने अपने प्रवचनों में कहा कि आज के युग में संगठित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने भगवान परशुराम जी का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन्हें क्रोध आता है वे ही क्षमा कर सकते हैं। शाम के सत्र में हर क्षण ठाकुर के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन वयोवृद्ध जमना देवी शर्मा ने दीप जलाकर किया। जिसमें राम मंदिर वार्ड नं. 7 की सभा के पंकज आहूजा, हिमांशु शर्मा, और रिक्की शर्मा ने हरिनाम गुणगान किया। हिमांशु शर्मा ने ‘‘ऐसा क्या काम किया मैंने तेरा, कि मेरा हाथ तूने थाम लिया’’ गाकर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर ईश्वर लाल शर्मा, सतनारायण शर्मा, डॉ महेन्द्र शर्मा, युधिष्ठिर शर्मा, जे पी शर्मा , कृष्ण लाल अग्निहोत्री, किशन लाल शर्मा, स्वदेश शर्मा, पिंकल शर्मा, मदन शर्मा, ईश्वर बठला, नन्द किशोर कौशल आदि उपस्थित थे।

Comments