सनौली रोड के चौडीकरण का कार्य जल्द होगा शुरू: डीसी
डीसी ने सम्बंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशानिर्देश
BOL PANIPAT , 15 मई। डीसी वीरेन्द्र कुमार दहिया ने सोमवार को जिला सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय में बिजली एवं लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सनौली रोड की संजय चौक से लेकर बबैल चौक (पुलिस नाके) तक की चौडाई दोनों ओर से बढ़ाने और जीर्णोद्घार कार्य को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के डीजीएम अजीत सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि वे सनौली रोड पर जल्द से जल्द सीमित समय में ही कार पेंटिंग व ब्लॉक का कार्य शुरू करें। उन्होंने बिजली निगम के कार्यकारी अभियतां को निर्देश देते हुए कहा कि बिजली विभाग भी सनौली रोड पर निर्माण कार्य में रुकावट डालने वाले बिजली के खम्भों को जल्द से जल्द पीछे हटाने का काम करें। उन्होंने कहा कि सनौली रोड उत्तर प्रदेश से जुड़ा होने के कारण शहर की अति व्यस्त सडक है। शहरी क्षेत्र में सडक की चौडाई कम होने के कारण भी जाम की स्थिति बन जाती है। उन्होंने कहा कि इिस कारण सनौली रोड पर दुकानदारों को भी समस्या का सामना करना पडता है। उन्होंने कहा कि इस सडक की चौडाई बढऩे से जहां दुकानदारों को राहत मिलेगी वहीं जीटी रोड पर भी जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

Comments