Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


हैल्पलाईन के माध्यम से आने वाली शिकायतों को हल्के में ना लें अधिकारी: डीसी 

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 16, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 16 मई। उपायुक्त वीरेन्द्र दहिया ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिला प्रशासन के पास हैल्पलाईन के माध्यम से आने वाली शिकायतों का त्वरित तौर पर हल किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आने वाली शिकायतों को हल्के में ना लें।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा हैल्पलाईन नम्बर जारी करने का मुख्य उद्ïेश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित निवारण करना है। इसलिए जिला प्रशासन के हैल्पलाईन नम्बर पर आने वाली शिकायों को गम्भीरता से लेकर शिकायत करने वाले लोगों से बातचीत कर उनका हल निकालें।

Comments