Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


अवैध शराब सहित आरोपी काबू. 32 बोतल अवैध शराब बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 21, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए स्पेशल अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत थाना पुराना औद्योगिक पुलिस की टीम ने वीरवार देर शाम काबड़ी बाइपास चौक पर एक युवक अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 32 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि थाना की एक टीम वीरवार की देर शाम गश्त के दौरान काबड़ी बाइपास चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक युवक अर्जुन नगर की तरफ से प्लास्टिक कट्टे में अवैध शराब छुपाकर पैदल पैदल काबड़ी बाइपास चौक से होते हुए काबड़ी गांव की तरफ जाएगा। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर काबड़ी चौक पर नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद एक युवक सिर पर प्लास्टिक का कट्टा रखे हुए अर्जुन नगर की और से आया। पुलिस टीम ने युवक को रोक कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान बिजेंद्र पुत्र ताराचंद निवासी काबड़ी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी के प्लास्टि कट्टे से 13 बोतल, 18 अध्धे व 20 पव्वे देसी शराब मिली। शराब का परमिट व लाईसेंस मागने पर युवक कोई भी कागजात पेश नही कर सका। बरामद अवैध शराब को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में एक्साइज एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी की जमानत हो गई ।

Comments